अजित पवार के प्लेन क्रैश का नया Video...एक तरफ झुका विमान फिर खोया कंट्रोल, गिरते ही आग का गोला बना

Ajit Pawar accident video: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे का नया CCTV वीडियो सामने आया है. फुटेज में दिखता है कि लैंडिंग के दौरान विमान अचानक असंतुलित होकर रनवे के पास क्रैश हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान गिरते ही जोरदार धमाके हुए और कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन गया.

ADVERTISEMENT

Ajit Pawar Plane Crash Video
Ajit Pawar Plane Crash Video
google news

Ajit Pawar Plane Crash Video: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई. इस दौरान विमान में अजित पवार के साथ एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर सवार थे. इस घटना में सभी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अजित पवार पुणे में होने वाले आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए रैलियों को संबोधित करने बारामती जा रहे थे. इस बीच अब उनके प्लेन हादसे का नया फुटेज सामने आया है.