6 बार डिप्टी सीएम और 7 बार विधायक, ऐसा रहा अजित पवार का सियासी सफर
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का बारामती के पास निजी विमान हादसे में निधन हो गया. चुनाव प्रचार के दौरान लैंडिंग के समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. 45 साल के राजनीतिक करियर में वह छह बार डिप्टी सीएम और सात बार विधायक रहे.
ADVERTISEMENT

Ajit Pawar career
महाराष्ट्र की सियासत से एक बेहद झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. राज्य के उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजित पवार का एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया है. यह हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब वे जिला पंचायत चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे.