'वर्दी पहनी है ना तूने, शर्म नहीं आई, ऐसा मारूंगा'…ड्यूटी पर तैनात ASI ने लॉकअप में बंद महिला की गंदी मांग, फिर सीनियर आधिकारी ने ये किया
Akola police case: महाराष्ट्र के अकोला से आई एक चौंकाने वाली घटना ने पुलिस सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लॉकअप में बंद महिला से उसकी बेटी को लेकर ASI द्वारा कथित आपत्तिजनक मांग करने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और आरोपी को निलंबित कर तलाश शुरू हो गई है.
ADVERTISEMENT

Akola police case: महाराष्ट्र से वर्दी को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई. यहां महाराष्ट्र पुलिस का ब्रीद वाक्य “सदरक्षणाय खलनिग्रहणाय” (सज्जनों की रक्षा और दुष्टों का दमन) अकोला में सवालों के घेरे में आ गया है. दरअसल, शहर के सिविल लाइन पुलिस थाने के लॉकअप में बंद एक महिला आरोपी ने सहायक पुलिस उपनिरीक्षक यानी ASI पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात ASI कथित तौर पर उसकी बेटी काे लेकर एक आपत्तिजनक मांग की है. महिला ने इसकी शिकायत की तो विभाग में हड़कंप मच गया. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. अब इस घटना में कार्रवाई करते हुए आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं, इन सब के बीच अब एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें एक सीनियर अधिकारी आरोपी ASI को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं. क्या है ये पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...