बाबा सिद्दीकी की हत्या और धमकियों के बीच सलमान खान देर रात Big Boss की शूटिंग के लिए फिल्मसिटी पहुंचे

Salman Khan News: सलमान खान सुरक्षा खतरों के बीच बिग बॉस 18 की शूटिंग के लिए कल देर रात मुंबई के फिल्मसिटी पहुंचे. इंडिया टुडे के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, सलमान खान अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ सेट पर आए और वहां निर्धारित डिजाइन शैलेट में ठहरे.

ADVERTISEMENT

Salman Khan- Social Media
सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में टॉप पर है.
google news

Salman Khan in Film City:मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या और लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान बिग बॉस 18 की शूटिंग के लिए कल देर रात मुंबई के फिल्मसिटी पहुंचे. इंडिया टुडे के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, सलमान खान अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ सेट पर आए और वहां निर्धारित डिजाइन शैलेट में ठहरे. बिग बॉस 18 की शूटिंग का कार्यक्रम पहले से तय था और वह आज यानि शुक्रवार को दोपहर के बाद शूटिंग शुरू करेंगे, जो रात तक जारी रहेगा.