1 रुपए सैलरी लेने वाले IAS अमित कटारिया देश के अमीर अफसरों में शुमार, नेटवर्थ जानकर दंग रह जाएंगे

Amit Kataria बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. उनका परिवार दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन के कारोबार से जुड़ा हुआ है. इस बिजनेस से उन्हें तगड़ी कमाई मिलती है.

ADVERTISEMENT

अमित कटारिया
अमित कटारिया
google news

Amit Kataria: IAS अधिकारी अमित कटारिया का नाम देश के सबसे अमीर अफसरों में शामिल है. हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले कटारिया हाल ही में छत्तीसगढ़ में पोस्टेड हुए हैं. करीब 7 साल के सेंट्रल डेप्युटेशन के बाद. उनकी चर्चा कई वजहों से होती रही है—चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान काले चश्मे पहनने का मामला हो या फिर महज 1 रुपये की सैलरी लेने का उनका फैसला. कटारिया का यह अनोखा कदम और उनकी करोड़ों की संपत्ति लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बना हुआ है.