अमिताभ बच्चन और उनकी सास की उम्र में महज 12 साल का फासला, फैमिली में कौन-कौन? सबकुछ जानिए

Amitabh Bachchan Mother-in-law: अमिताभ की सास इंदिरा भादुड़ी से खास लगाव है. बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन जब भी भोपाल आते हैं, वह सास के हाथ का बना खाना ही खाते हैं. अभिषेक बच्चन और उनकी नानी के खास बॉडिंग है, इंदिरा भादुड़ी ने अभिषेक को बड़े लाड-प्यार से पाला है. उनका खास लगाव है.

ADVERTISEMENT

amitabh_bachchan
अमिताभ बच्चन और उनकी सास के बीच उम्र का अंतर काफी कम है.
Google CTA

Amitabh Bachchan Mother in Law: अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की आज फैली मौत की झूठी अफवाह की सुर्खियों में आ गईं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली 94 वर्षीय इंदिरा भादुड़ी की मृत्यु की खबरें देशभर में फैल गईं, लेकिन बाद में यह खबर झूठी साबित हुई. इंदिरा भादुड़ी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही हैं और हाल ही में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान अभिषेक बच्चन अपनी नानी से मिलने मुंबई से भोपाल पहुंचे थे.