परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी अयान अहमद का नया वीडियो, बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों के साथ काट केक

Amravati Paratwada case: महाराष्ट्र के अमरावती के परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो रात के समय बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आ रहा है. आरोप है कि इस दौरान उसके साथ कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

ADVERTISEMENT

सेक्स स्कैंडल आरोपी का चौंकाने वाला वीडियो
सेक्स स्कैंडल आरोपी का चौंकाने वाला वीडियो
google news

Amravati sex scandal Case: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो पर आरोपी सड़क पर कानून के रखवालों के साथ जन्मदिन मनाता हुआ नजर आ रहा है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना है. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है. अब मामले में SP विशाल आनंद ने इन पुलिसकर्मियों पर एक्शन लेने के साथ ही मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं.