180 लड़कियां....350 वीडियो! आखिर क्या है अमरावती वीडियो कांड का पूरा मामला, आरोपियों से क्या जानकारी मिली?

अमरावती के परतवाड़ा मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उस पर 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और 350 अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है. पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

ADVERTISEMENT

Amravati video scandal
Amravati video scandal
google news

Amravati video scandal: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर रख दिया है. पुलिस ने 19 साल के एक युवक मोहम्मद अयान अहमद उर्फ तनवीर अहमद को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने करीब 180 नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया और 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाए. शुरुआत में यह मामला कुछ वायरल क्लिप्स का समझा जा रहा था लेकिन वह अब एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है. पुलिस ने इस मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए उजेर खान इकबाल खान को गिरफ्तार किया है.