आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका: 14 मई से और महंगा होगा अमूल और मदर डेयरी दूध, जानें नई कीमतें

महंगाई का झटका: अमूल ने देशभर में दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाईं. नई दरें 14 मई 2026 से लागू. इधर मदर डेयरी ने 2 रुपए लीटर रेट बढ़ा दिया. जानें पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
14 मई से 2 रुपए महंगा मिलेगा अमूल दूध.
google news

देशभर के करोड़ों उपभोक्ताओं की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई दरें 14 मई 2026 की सुबह से देशभर के सभी बाजारों में लागू हो जाएंगी. इधर अमूल का रेट बढ़ते ही मदर डेयरी ने भी रेट में इजाफा कर दिया है. मदर डेरी के दूध पर भी प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है.