कौन हैं अनंत नाग, जिन्हें मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार? PM मोदी ने दी बधाई

Anant Nag Dadasaheb Phalke Award 2026: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा. जानिए कौन हैं अनंत नाग, उनका फिल्मी और राजनीतिक सफर और पीएम मोदी ने क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Anant Nag Dadasaheb Phalke Award
Anant Nag Dadasaheb Phalke Award
Google CTA

भारतीय सिनेमा के दिग्गज और बेहतरीन एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा का सबसे सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. एक्टिंग की दुनिया में अपने शानदार और यादगार योगदान के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है. यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा. अनंत नाग, उन कलाकारों में शामिल है, जिन्होंने ना सिर्फ अपने अभिनय से कन्नड़ सिनेमा में बेहतरीन काम कर आगे बढ़ाया बल्कि हिंदी समेत कई भाषाओं में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और अपनी अलग पहचान बनाई. अब उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से बधाई दी है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन हैं अनंत नाग और पीएम मोदी ने शुभकामना संदेश में क्या-कुछ लिखा है.