आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. रायावरम के पास प्राइवेट बस और टिपर ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं.

ADVERTISEMENT

Andhra Pradesh Bus Accident
Andhra Pradesh Bus Accident
google news

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां रायावरम के पास एक प्राइवेट बस और टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते कुछ की पलों में पूरी बस धूं धू कर जलने लगी. आज तक की खबर के अनुसार इस घटना में अब तक 10 लोगों के मौत की खबर है. हादसे के दौरान कई यात्रियों के बस में जिंदा जलने की खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं घटना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है और हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं.