Goa Election 2027: केजरीवाल की 6 बड़ी गारंटी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली से महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए तक! जानिए पूरा प्लान!

Goa Election 2027: अरविंद केजरीवाल ने पणजी में आम आदमी पार्टी की 6 गारंटियों का ऐलान किया. हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने बिल माफ, महिलाओं को 3,000 मासिक सहायता, मुफ्त बस यात्रा, हर परिवार को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और गांव-वार्ड में खेल मैदान बनाने के वादे जानिए.

ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal News
Arvind Kejriwal News(File Photo)
Google CTA

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में बदलाव के लिए तैयार गोवा को अरविंद केजरीवाल ने प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने समेत 6 बड़ी गारंटी दी है. उन्होंने पणजी में आयोजित एक सभा में अपनी गारंटियों की घोषणा करते हुए कहा कि 'आप' सरकार बिजली के बकाया बिल भी माफ करेगी. सभी महिलाओं को 3 हजार रुपए महीना देने के साथ बसों में यात्रा फ्री करेंगे. हर परिवार को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और हर गांव में प्ले ग्राउंड बनाएंगे. साथ ही, बूथ स्तर पर लोकल मेनिफेस्टो बनाकर हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करेंगे. उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल की गारंटी है, जो कभी टूटती नहीं हैं. हमने दिल्ली और पंजाब में अपनी सारी गारंटी पूरी करके दिखाई है, गोवा में सारी गारंटी पूरी करके दिखाएंगे.