पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में जनता की सरकार है और जनता के लिए काम कर रही है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने अमरेली में 'विजय विश्वास सभा' के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला है. भगवंत मान के साथ मंच साझा करते हुए उन्होंने गुजरात में बदलाव की अपील की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया X से.
google news

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ गुजरात के अमरेली में ‘विजय विश्वास सभा’ में भाजपा सरकार पर जमकर कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से गुजरात की जनता त्रस्त है। अब आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में जनता की सरकार बनेगी। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार किसी पार्टी या नेता के नाम पर वोट मत दो, बल्कि अपने आपको वोट दो और अपनी सरकार बनाओ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं, बल्कि आंदोलन, क्रांति, स्वतंत्रता और देश को तरक्की देने का नाम है। पंजाब में जनता की सरकार है और जनता के लिए काम कर रही है। अगर गुजरात में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में जनता की सरकार बन गई तो पूरे राज्य का नक्शा बदल जाएगा।