जब बीसीसीआई का चेयरमैन बनाना है तो ये अपने बेटे को बनाते हैं, जय शाह में ऐसी कौन सी खूबी है?- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गांधीनगर में 'परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा' रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 30 साल से सत्ता में बैठी भाजपा ने गुजरात के किसानों के लिए कुछ नहीं किया और इस बार जनता व्यवस्था बदलने का मन बना चुकी है.
ADVERTISEMENT

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को गुजरात में ''परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा'' रैली कर भाजपा और कांग्रेस पर जमकर तीखे वाण छोड़े. गांधी नगर में आयोजित रैली में उन्होंने गुजरात की जनता से 30 साल से राज कर रही भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात में जनता की सरकार बनेगी और अपने फैसले खुद लेगी. उन्होंने जोर दिया कि हमें सिर्फ पार्टी नहीं बदलनी है, बल्कि गुजरात की तरक्की के लिए पूरी व्यवस्था बदलनी है. ‘‘आप’’ की सरकार बनने पर सबसे पहले नेताओं की गुंडागर्दी-भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और गुजरात को लूटने वालों को जेल में डालेंगे. उन्होंने कहा कि गुजरात में केवल भाजपा और कांग्रेस के नेता तरक्की कर रहे हैं. जब बीसीसीआई का चेयरमैन बनाना है तो ये अपने बेटे को बनाते हैं. आखिर जय शाह में ऐसी कौन सी खूबी है, जो हमारे युवाओं में नहीं है?