केजरीवाल का गुजरात की जनता से अपील, जागो और झाड़ू चलाकर अपनी सरकार बनाओ
गुजरात दौरे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. सूरत में बूथ सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि 30 साल में भाजपा ने गुजरात के व्यापार, रोजगार, स्कूल और अस्पतालों को बर्बाद कर दिया. बोटाद में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने जनता से इस बार झाड़ू चलाकर सरकार बदलने की अपील की.
ADVERTISEMENT

अरविंद केजरीवाल.
गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दूसरे दिन भी भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने जनता से भाजपा सरकार के दमन को खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि जागो और झाड़ू चलाकर इस बार अपनी सरकार बनाओ. 30 साल में भाजपा वाले गुजरात का व्यापार, रोजगार, स्कूल, अस्पताल, सड़कें, नरेगा सब कुछ खा गए. उन्होंने लोगों से पूछा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, पेपर लीक, टूटी सड़कों, गिरे पूलों, अस्पतालों में बच्चों की मौतों पर कब तक चुप रहेंगे?