अरविंद केजरीवाल के नए बंगले पर घमासान!... BJP ने लगाए 'शीशमहल 2.0' के आरोप, AAP ने फोटो को बताया फर्जी

Kejriwal Vs Parvesh Verma: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नए बंगले को लेकर एक बार फिर सियासी संग्राम तेज हो गया है. बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने 'शीशमहल पार्ट 2' का आरोप लगाते हुए कुछ तस्वीरें जारी की हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी ने इन तस्वीरों को फर्जी और इंटरनेट से चुराई हुई बताकर मानहानि का केस करने की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal New Bungalow Controversy
Arvind Kejriwal New Bungalow Controversy
google news

Arvind Kejriwal New Bungalow Controversy: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर 'शीशमहल' का जिन्न बाहर निकल आया है. इस बार दिल्ली सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. परवेश वर्मा का आरोप है कि केजरीवाल ने लोधी रोड स्थित अपने नए बंगले को राजा-महाराजाओं के महल जैसा आलीशान बना लिया है. उन्होंने केजरीवाल की तुलना फिल्म 'धुरंधर' के रहमान डकैत से करते हुए आम आदमी पार्टी को 'आलीशान आदमी पार्टी' करार दिया.