58 गंदे वीडियो और गॉडमैन होने का दावा...कौन है कैप्टन अशोक खरात, जिसने महाराष्ट्र में मचाया सियासी भूचाल, जानें उसकी काली दुनिया का चौंकाने वाला सच

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र में खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वाला अशोक खरात अब कई आरोपों में फंस चुका है. 58 अश्लील वीडियो, नेताओं से नजदीकी और महिला शोषण के खुलासों ने सनसनी मचा दी है. आखिर कैसे बना ये बाबा करोड़ों का मालिक और कैसे खुला इसका काला सच, जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Ashok Kharat Case
Ashok Kharat Case
google news

Maharashtra Baba Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक ऐसा नाम गूंज रहा है जो कभी लोगों का भविष्य बताने का दावा करता था. लेकिन किस्मत का पहिया ऐसा घूमा कि आज वह खुद अपने अतीत और कर्मों के जाल में फंस गया है. हम बात कर रहे हैं खुद को 'गॉडमैन' बताने वाले अशोक खरात उर्फ कैप्टन अशोक खरात की. एक वक्त था जब यह चेहरा सत्ता के गलियारों में बड़े सम्मान के साथ देखा जाता था, लेकिन आज कानून के शिकंजे में है. अशोक खरात वही शख्स है जिसके 58 अश्लील वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मच गया है. इसकी पहुंच का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि यह पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तक का हाथ देखने का दावा कर चुका है. मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ 'बाबा' बने इस शख्स के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह महिलाओं के साथ बेहद आपत्तिजनक हरकतें करता दिख रहा है. धर्म की आड़ में छिपे इस काले खेल का पर्दाफाश तब हुआ, जब सालों से प्रताड़ित एक महिला ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद तो जैसे पाप का घड़ा ही फूट गया. आज के इस खबर में हम इसी पूरे मामले की परतें खोलेंगे. आखिर कौन है यह अशोक खरात? क्यों कहा जा रहा है कि यह भक्तों के खून से तंत्र-मंत्र करता था? और इस पूरे विवाद में महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर का नाम क्यों घसीटा जा रहा है? 'चर्चित चेहरा' के इस एपिसोड में आपको मिलेगी पूरी जानकारी, तो वीडियो के आखिर तक हमारे साथ बने रहिए.