Ashoka Kharat Controversy: अशोक खरात कांड में खुलासे के बाद रूपाली चाकणकर ने उठाया ये बड़ा कदम, मचा सियासी हड़कंप

Ashoka Kharat Controversy: महाराष्ट्र में अशोक खरात कांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर ने अपने दो अहम पदों से इस्तीफा दे दिया. जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं, जिसमें सैकड़ों महिलाओं के शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

ADVERTISEMENT

Ashoka Kharat Controversy
Ashoka Kharat Controversy
google news

Ashok Kharat case: महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से स्वयंभू बाबा अशोक खरात को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है. अशोक खरात के साथ वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता रूपाली चाकणकर लगातार चर्चा और विवादों के केंद्र में हैं. सोशल मीडिया पर उठते सवालों और चौतरफा दबाव के बीच चाकणकर को एक के बाद एक अपने दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा देना पड़ा है. रूपाली चाकणकर ने सबसे पहले राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से यह कहकर इस्तीफा दिया कि वे निजी कारणों से पद छोड़ रही हैं.