कौन हैं अशोक मित्तल जिन्हें मिली राघव चड्ढा वाली जिम्मेदारी? जानिए मिठाई दुकान से लेकर राजनीतिक एंट्री की पूरी कहानी

Ashok Mittal biography: अशोक मित्तल कौन हैं जिन्हें राघव चड्ढा की जगह आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी दी? जानिए जालंधर की मिठाई दुकान 'लवली स्वीट्स' से Lovely Professional University के संस्थापक बनने तक का सफर, शिक्षा, राजनीति में एंट्री और क्यों बने AAP के भरोसेमंद चेहरा.

ADVERTISEMENT

Ashok Mittal biography
Ashok Mittal biography
google news

आम आदमी पार्टी (AAP) में हाल ही में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर रहे राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की जगह अब अशोक मित्तल (Ashok Mittal) को यह जिम्मेदारी दी गई है. इस फैसले के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस बदलाव के बाद अशोक मित्तल सुर्खियों में आ गए हैं और लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिर कौन हैं ये शख्स? आइए विस्तार से जानते हैं कौन हैं अशोक मित्तल, क्या है उनका बैकग्राउंड, एजुकेशन समेत उनसे जुड़ी रोचक बातें.