असम में चुनाव से पहले हेमंता बिस्वा ने ऐसा क्या पोस्ट कर दिया कि मच गया बवाल, आखिर में करना पड़ा डिलीट
Assam BJP controversial video: असम चुनाव से पहले बीजोपी के 'पॉइंट ब्लैंक' वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को अल्पसंख्यकों पर निशाना साधते दिखाने पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है.
ADVERTISEMENT

हेमंत बिस्वा सरमा
Assam BJP Controversial Video: असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है. दरअसल असम बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किए गए एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है. इस वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को प्रतीकात्मक रूप से अल्पसंख्यकों पर 'पॉइंट ब्लैंक' रेंज से निशाना साधते और गोली चलाते हुए दिखाया गया है. हालांकि उनके इस पोस्ट के भारी विरोध के बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है लेकिन विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना लिया है.