Assam CM Oath Ceremony LIVE Updates: हिमंता बिस्वा सरमा बनें असम के 15वें मुख्यमंत्री, 4 मंत्रियों ने भी लिया शपथ, देखें पल-पल के अपडेट्स
LIVE Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लें ली हैं. उनके साथ 4 और नेता ने मंत्री पद की शपथ ली है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं. लाइव ब्लॉग में जानिए पल-पल के अपडेट.
ADVERTISEMENT

Assam CM oath ceremony Live: असम की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्वोत्तर में एनडीए (NDA) के रणनीतिकार हिमंता बिस्वा सरमा आज राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. गुवाहाटी के शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 11:51 AM • 12 May 2026
Assam Govt Formation Live Updates: असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा
LIVE Assam Oath Ceremony: आज यानी 12 मई असम की राजनीति में एक बड़ा दिन साबित हुआ है. हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है.
- 11:42 AM • 12 May 2026
Assam CM Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा
Assam Governement Formation LIVE: इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं! असम के मनोनीत मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंच चुके हैं. समारोह स्थल पर उनके पहुंचते ही समर्थकों ने नारों और तालियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया. सरमा अब से कुछ ही देर में असम के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और देश भर से आए वीआईपी मेहमानों की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक समारोह शुरू होने जा रहा है.
- 11:22 AM • 12 May 2026
LIVE Assam CM swearing in ceremony Latest updates: शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचा मुख्यमंत्री का परिवार
Assam Govt Formation Live Updates: गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में उत्सव का माहौल है, जहां मनोनीत मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं. इस खास मौके पर उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने उत्साह जाहिर करते हुए कहा, 'यहां आकर हम बहुत खुश और आनंदित महसूस कर रहे हैं.' वहीं, उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने इस पल को बेहद भावुक और खुशी भरा बताया. मुख्यमंत्री के परिवार की मौजूदगी ने समारोह के माहौल को और भी खास बना दिया है, जहां अब शपथ ग्रहण की औपचारिकताओं का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
- 11:05 AM • 12 May 2026
Assam Govt Formation Live Updates: गुवाहाटी पहुंचे सुभेंदु अधिकारी ने कही ये बातें!
LIVE Assam Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी ने असम की जनता को इस बड़ी जीत की बधाई दी है. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की यह जीत ऐतिहासिक है. सुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के 'पूर्वोदय' विजन पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा और सिक्किम जैसे राज्यों में विकास के सपने को साकार करने के लिए मिलकर काम किया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा.
- 10:27 AM • 12 May 2026
LIVE Assam CM swearing in ceremony Latest updates: शपथ ग्रहण से पहले असम सीएम ने शेयर की ये खास तस्वीरें
Assam Govt Formation Live Updates: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले एक बेहद भावुक और आध्यात्मिक संदेश साझा किया गया है. संदेश में मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा गया है कि उनके आशीर्वाद से असम के प्रत्येक नागरिक का जीवन आलोकित होगा और राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे. इस संकल्प के साथ यह विश्वास जताया गया है कि आने वाले दिनों में असम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. 12 मई का यह ऐतिहासिक दिन असम के भविष्य के लिए एक नई सुबह लेकर आया है.
- 10:23 AM • 12 May 2026
Assam CM Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण के लिए आवास से निकले हिमंता बिस्वा सरमा
Assam Governement Formation LIVE: गुवाहाटी में शपथ ग्रहण समारोह की सरगर्मी के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. असम के मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए अपने आवास से निकल चुके हैं. डॉ. सरमा आज लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालकर एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं.
- 10:13 AM • 12 May 2026
LIVE Assam CM swearing in ceremony Latest updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे गुवाहाटी
Assam Govt Formation Live Updates: हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वीआईपी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं.
- 10:06 AM • 12 May 2026
LIVE Assam Oath Ceremony: 'जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी'- अजंता नियोग
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Live Updates: शपथ ग्रहण से पहले गोलाघाट से विधायक अजंता नियोग ने उत्साह जताते हुए इसे असम के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया. उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा, 'आजादी के इतने वर्षों बाद असम एक बड़े बदलाव का गवाह बन रहा है. मुझे जो भी मंत्रालय सौंपा जाएगा, मैं पूरी निष्ठा के साथ काम करूंगी.' अजंता नियोग आज सरमा मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ लेंगी.
- 10:01 AM • 12 May 2026
Assam Govt Formation Live Updates: अडानी डिफेंस के डायरेक्टर जीत अडानी पहुंचे गुवाहाटी
LIVE Assam Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के डायरेक्टर जीत अडानी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए गुवाहाटी पहुंच चुके हैं.
- 09:18 AM • 12 May 2026
Assam Governement Formation LIVE: शपथ ग्रहण से पहले अतुल बोरो ने दिया बड़ा बयान!
Assam CM oath ceremony LIVE: हिमंता के साथ आज 4 विधायक मंत्री पद की शपथ लेने वाले है, जिनमें AGP अध्यक्ष अतुल बोरा का भी नाम है. शपथ से पहले उन्होंने कहा कि, 'हम तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं. हमारे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पिछले 5 सालों से जिस प्रकार से काम हुआ लोगों ने भारी बहुमत दिया है. प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में जितने काम हुए हैं वो आजादी के बाद कभी नहीं हुआ था.'
- 08:50 AM • 12 May 2026
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Live Updates: शपथ ग्रहण के लिए मैदान तैयार, देखें वीडियो
Assam CM oath ceremony LIVE Updates: आज हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके लिए गुवाहटी का खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में तैयारियां अपने अंतिम चरम में है. 11:40 में आज यहां शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा. देखें वीडियो.
- 08:41 AM • 12 May 2026
LIVE Assam CM swearing in ceremony updates: कौन हैं 4 नेता जो आज ले रहे मंत्री पद की शपथ!
LIVE Assam CM Oath Ceremony: असम में हिमंता बिस्वा सरमा आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ 4 और मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनकी डिटेल सामने आई है:
रामेश्वर तेली (बीजेपी)- डिब्रूगढ़ के पूर्व सांसद और मोदी 2.0 सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे रामेश्वर तेली ने अब डुलियाजन विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के प्रतिद्वंदी ध्रुब गोगोई को 10,000 से अधिक मतों के अंतर से शिकस्त दी.
अतुल बोरा (AGP)- असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने बोकाखाट निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत रखी है. उन्होंने रायजोर दल के हरि प्रसाद सैकिया को 60,537 वोटों के भारी अंतर से हराया. पिछली सरकार में सीमा सुरक्षा और विकास मंत्री रहे बोरा का यह प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा.
चरण बोरो (BPF)- बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के नेता चरण बोरो ने मजबाट विधानसभा सीट से शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की उम्मीदवार प्रीति रेखा बरला को 55,000 से अधिक वोटों से पराजित किया.
अजंता नियोग (बीजेपी)- असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग ने गोलाघाट सीट पर अपना दबदबा बरकरार रखा है. 2026 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के बितुपन सैकिया को 9,000 से अधिक मतों से हराकर पांचवीं बार विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया.
- 08:27 AM • 12 May 2026
Assam CM Oath Ceremony Live: हिमंता के साथ 4 और मंत्री लेंगे शपथ!
Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath-Taking Ceremony LIVE Updates: असम में आज हिमंता बिस्वा सरमा राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शुरुआत में चर्चा थी की मुख्यमंत्री के साथ 1 या 2 नेता शपथ ले सकते है. लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि हिमंता के अलावा रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और महिला नेता अजंता नियोग शामिल है.