Exit Poll Analysis: असम और केरल के एग्जिट पोल ने बढ़ाई हलचल, क्या कांग्रेस सिर्फ दक्षिण भारत की पार्टी बनकर रह जाएगी?
Exit Poll Analysis: असम और केरल के एग्जिट पोल ने राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. जहां केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ की वापसी के संकेत मिल रहे हैं, वहीं असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती दिख रही है. ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस का जनाधार अब दक्षिण भारत तक सिमटता जा रहा है? जानिए असम-केरल एग्जिट पोल का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

Exit Poll Analysis
चुनावी समर के बीच आए एग्जिट पोल के आंकड़ों ने देश की भावी राजनीतिक तस्वीर पेश करना शुरू कर दिया है. विशेष रूप से असम और केरल के रुझानों ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए बड़े संकेत दिए हैं. इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई के विश्लेषण के अनुसार, यदि ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो भारतीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जहां बीजेपी का दबदबा उत्तर से लेकर पूर्व और पश्चिम तक बढ़ता दिख रहा है, वहीं कांग्रेस की उम्मीदें अब केवल दक्षिण भारत पर टिकी नजर आ रही हैं.