पत्नी की ऐसी प्रताड़ना कि 24 पन्नो की रुला देने वाली चिट्ठी छोड़ जान दे दी, तख्ती पर लिखा- न्याय अभी बाकी है
बंग्लुरु में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में डीजीएम के पद पर काम कर रहे अतुल सुभाष का डेढ़ घंटे का वीडियो और 24 पन्नो का नोट सोशल मीडिया पर वायरल है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अतुल का शव बंग्लुरु स्थित उसके कमरे में पंखे से लटका मिला.
आलमारी पर नोट के पन्ने और दीवार पर टंगी थी एक तख्ती.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो और सुसाइड नोट तेजी से वायरल हो रहा है. लोग लिख रहे हैं- 'देश के कानून के आगे पढ़ा-लिखा आदमी हार गया.' एक दूसरा यूजर लिख रहा है- 'अब शादी के मामले में फूंक-फूंककर कदम रखने की जरूरत है.' ये वीडियो है एक 34 साल के युवा अतुल सुभाष का. अतुल इस दुनिया में नहीं रहा.