राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज होगी ट्रस्ट की बैठक, जानें कौन-कौन होंगे शामिल और क्या लिया जा सकता है एक्शन

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों के बाद मचे बवाल के बीच, सोमवार दोपहर 3 बजे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक बेहद अहम और बड़ी बैठक होने जा रही है.

ADVERTISEMENT

राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में आया नया मोड़
राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में आया नया मोड़
Google CTA

अयोध्य में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी का जो मामला है वो अब बेहद गंभीर हो चुका है. इस पूरे विवाद के बीच सोमवार यानी 6 जुलाई की दोपहर 3 बजे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक बेहद अहम और आपातकालीन बैठक होने जा रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में न सिर्फ चंदा चोरी के आरोपों पर बड़ा मंथन होगा, बल्कि ट्रस्ट के पूरे सिस्टम को बदलने के लिए कुछ बहुत बड़े और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं. पूरे देश की निगाहें आज होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं.