दुनिया पर मंडराया बड़ा संकट! 'बाब अल-मंडेब' रास्ता बंद करने की धमकी, महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल
यमन के हूती विद्रोहियों ने 'बाब अल-मंडेब' समुद्री रास्ते को बंद करने की धमकी दी है, जिससे वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. अगर यह रास्ता रुकता है, तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ेंगी और सामान पहुंचने में देरी होगी, जिससे दुनिया भर में भारी महंगाई आ सकती है.
ADVERTISEMENT

Middle East war news
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने अब पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. खबर है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने 'बाब अल-मंडेब' (Bab el-Mandeb) समुद्री रास्ते को बंद करने की धमकी दी है. अगर ऐसा होता है, तो भारत समेत पूरी दुनिया में तेल, गैस और जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू सकती हैं.