बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, जानिए इस कांड की पूरी कहानी

Bahraich Violence: बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि, 'पहले पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर मर्डर में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम उनके ठिकाने पर गई तो अवैध हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की गई. जवाबी फायरिंग में दोनों सरफराज और फहीन को गोली लगी है. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं.'

ADVERTISEMENT

 Bahraich Violence Latest Update
बहराइच में सोमवार को हुई हिंसा की तस्वीर
Google CTA

Bahraich Violence: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो गुटों के बीच हिंसा भड़क गई. उस हिंसा रामगोपाल मिश्रा नाम के एक युवक की जान चली गई. दरअसल यह हिंसा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में दो पक्षों के बीच बवाल होने के बाद भड़की थी. रामगोपाल मिश्रा की मौत के बाद प्रदेश भर आक्रोश फैल गया. उसके आरोपियों की तलाश होने लगी. इसी बीच आज इस मामले में दो आरोपियों सरफराज और फहीन का एनकाउंटर हुआ है. उनके पैर में गोली लगी है और वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.