बहराइच हिंसा: आरोपी सरफराज की बहन ने बताई लव अफेयर वाली बात, रामगोपाल की हत्या पर जताई ये आशंका

रुखसार ने बताया कि उसके पिता अब्दुल हमीद और भाई सरफराज अहमद, मोहम्मद फहीम बात नहीं करते हैं. इधर मृतक रामगोपाल मिश्रा की पत्नी रोली मिश्रा ने पुलिस पर ही लगा दिए गंभीर आरोप.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

आरोपी की बहन ने कहा- भाई ने अपने बचाव में गोली चलाई. हवाई फायर किया.

point

रुखसारट ने कहा- बचाव में चलाई थी गोली, शायद वही लग गई होगी.

बहराइच हिंसा मामले में पुलिस के एनकाउंटर के बाद मृतक रामगोपाल मिश्रा की पत्नी और आरोपी सरफराज की बहन का रिएक्शन आया है. रामगोपाल मिश्रा की पत्नी ने पुलिस की इस कार्रवाई को संतुष्टजनक नहीं बताया. वहीं परिजनों ने तो यहां तक कह दिया कि अगर न्याय नहीं मिला तो मौत को गले लगा लेंगे. इधर राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी मोहम्मद सरफराज की बहन ने अपनी लव स्टोरी बताते हुए कहा कि मेरे पिता मेरे पति को पसंद नहीं करते.