बहराइच हिंसा में आरोपियों के एनकाउंटर के बाद इस महिला का वीडियो चौंकाने वाला, जो कहा वही हो गया क्या?

आरोपी सरफराज की बहन का एक वीडियो सामने आया है. इसमें रुखसार ने दावा किया है कि उसके पति और देवर को एसटीएफ ने हिंसा के अगले दिन 14 अक्टूबर को अरेस्ट किया है और पिता-भाई को 16 अक्टूबर को उठाया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दो आरोपियों को पुलिस एनकाउंट में लगी है गोली.

point

पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें 3 एफआईआर में नामजद हैं.

उत्तर प्रदेश के बहराइच में डीजे पर विवाद के बाद रात रामगोपाल मिश्रा की हत्या के दो आरोपियों का गुरुवार को एनकाउंटर हो गया. हालांकि दोनों के पैरों पर गोली लगी है. पुलिस का दावा है कि ये दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी ये भी आ रही है कि इन दोनों के अलावा अन्य तीन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.