बांग्लादेश में फिर दहला हिंदू समुदाय: गैराज में सो रहे युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

बांग्लादेश के नरसिंदी में 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक की गैराज में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार रात हमलावरों ने गैराज के शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे अंदर सो रहे चंचल की मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

bangladesh
bangladesh
Google CTA

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला नरसिंदी इलाके से सामने आया है, जहां 23 साल के एक हिंदू युवक, चंचल चंद्र भौमिक की बेहद क्रूरता से हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच और चश्मदीदों के मुताबिक, चंचल को गैराज के अंदर जिंदा जला दिया गया.