मौसम ने फिर बदला रंग, UP-बिहार समेत कई राज्यों में आज इन राज्यों में टूटकर बरसेंगे बादल
बंगाल की खाड़ी में बने Deep Depression के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश तेज होने की संभावना है. IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और राजस्थान समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगह 70 Kmph तक हवाएं चल सकती हैं.
ADVERTISEMENT

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में बना Deep Depression अब पूर्वी और मध्य भारत की तरफ असर दिखा रहा है. इसके चलते उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ समेत कई इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
