"38 फर्जी केस झेले, अब मिला फल", कैलाश विजयवर्गीय ने बयां की बंगाल की आपबीती
Paschim Bengal Results 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. इस जीत पर कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए. उन्होंने इसे देश के लिए तोहफा बताया और खुलासा किया कि उनके खिलाफ 38 केस थे, जिसके कारण वे चुनाव प्रचार के लिए बंगाल नहीं जा सके.
ADVERTISEMENT

Kailash Vijayvargiya Emotional Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव तय कर दिया है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है. इस बड़ी जीत की खबर सामने आते ही पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.