बंगाल में बवाल: अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले कौन? BJP का दावा- 'TMC की पूर्व विधायक... '

अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है, जहां टीएमसी ने इसे बीजेपी की जानलेवा साजिश बताया है तो बीजेपी ने इसे टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा करार दिया है.

ADVERTISEMENT

बंगाल में बवाल
बंगाल में बवाल
google news

पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर पूरी तरह गरमा गई है. दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हुए अचानक हमले ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है. एक तरफ जहां टीएमसी इसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक सोची-समझी और जानलेवा साजिश बता रही है, वहीं बीजेपी ने इस पर कड़ा पलटवार करते हुए इसे तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुटबाजी का नतीजा करार दिया है. इस हाई-प्रोफाइल हंगामे के बीच पुलिस एक्शन में है और कई लोगों को दबोचा जा चुका है.