बेंगलुरु की एक टेकी ने ज्योतिषी की बातों में आकर उठा लिया खतरनाक स्टेप, शादी को लेकर भविष्यवाणी से थी परेशान

बेंगलुरु में अंधविश्वास से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है. Bosch कंपनी में काम करने वाली 27 वर्षीय टेक्की विद्याज्योति ने कथित तौर पर एक ज्योतिषी की शादी टूटने की भविष्यवाणी से परेशान होकर ऐसा कदम उठा लिया जिसने सभी को सकते में डाल दिया है. बगलागुंटे पुलिस ने UDR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
ज्योतिषी की भविष्यवाणी से परेशान थी महिला.
google news

बेंगलुरु की एक टेकी ने ज्योतिषी की भविष्यवाणी पर भरोसा करके सुसाइड कर लिया. ज्योतिषी ने उसकी शादी टूटने को लेकर भविष्यवाणी की थी. इस बात से महिला काफी परेशानी थी. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है.