कर्ज नहीं चुका पाई तो महिला को किया अगवा, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो; बेंगलुरु से आया हैरान करने वाला मामला

बेंगलुरु में कर्ज वसूली का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि किस्त और ब्याज नहीं चुका पाने पर एक महिला को काम दिलाने के बहाने बुलाकर अगवा किया गया. उसके साथ मारपीट कर कपड़े उतरवाए गए और वीडियो बनाया गया. पुलिस ने महिला को बरामद कर रेशमा बानू, नाजत और सुहैल को गिरफ्तार किया.

ADVERTISEMENT

bengaluru
bengaluru
Google CTA

बेंगलुरु में कर्ज वसूली का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि लोन की रकम और ब्याज नहीं चुका पाने पर एक महिला को अगवा कर लिया गया. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया गया. आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.