महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में 'आप' की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने की घोषणा पर विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि इससे 2027 में आम आदमी पार्टी की सत्ता वापसी का डर साफ दिख रहा है. विधानसभा में उन्होंने मुफ्त बिजली, मुफ्त बस यात्रा, 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना और युवाओं की पारदर्शी भर्ती जैसी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि Arvind Kejriwal के नेतृत्व में ‘आप’ सरकार ने अपने मेनिफेस्टो की अधिकांश गारंटी पूरी की हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि महिलाओं के लिए प्रति माह 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्षी पार्टियों द्वारा दिखाई जा रही निराशा स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि साल 2027 में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब में सत्ता वापसी का डर है। पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि जहां शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने अपने चुनावी वादों को नजरअंदाज करके लोगों के साथ बार-बार धोखा किया है, वहीं 'आप' सरकार ने अपने मेनिफेस्टो को पवित्र दस्तावेज माना है और सिर्फ चार सालों में आम लोगों के लिए हर गारंटी पूरी की है।