अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पूरी आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह डटकर देश की लड़ाई लड़ रही- भगवंत सिंह मान

जंतर मंतर रैली में भगवंत मान ने केजरीवाल का समर्थन करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा. बोले- 2027 में पंजाब 100 सीटें देकर AAP को मजबूत करेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज देने की व्यवस्था - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
google news

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आयोजित रैली में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भाजपा और मोदी सरकार को आइना दिखाया. उन्होंने कहा कि भारत में तानाशाही राजनीति को बदलने में पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है. 2027 मे़ं पंजाब की जनता ‘‘आप’’ को 100 सीटों का तोहफा देगी. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पूरी आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह डटकर देश की लड़ाई लड़ रही है.