भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को ₹90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

Mukhyamantri Sehat Yojana Punjab: भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने पटियाला के मंडोली गांव के मैकेनिक गुरतेज सिंह को बड़ी आर्थिक राहत दी. गंभीर बीमारी के कारण उनका इलाज करीब ₹80,000 से ₹90,000 तक पहुंच सकता था, लेकिन स्वास्थ्य कार्ड बनने के बाद पूरा इलाज कैशलेस हुआ. पंजाब में लाखों परिवारों को इस योजना के जरिए मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है.

ADVERTISEMENT

Mukhyamantri Sehat Yojana Punjab
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह(फाइल फोटो)
google news

दैनिक मजदूरी पर निर्भर परिवारों के लिए अस्पताल में कुछ दिनों का इलाज भी कई महीनों की कमाई पर भारी पड़ सकता है. पटियाला जिले के मंडोली गांव के मैकेनिक गुरतेज सिंह के लिए गंभीर रूप से बीमार पड़ना न केवल आय रुकने का कारण बना, बल्कि बढ़ते इलाज खर्च की चिंता भी सामने आ खड़ी हुई.