पंजाब को औद्योगिक हब बनाने की तैयारी, निवेशकों से बोले सीएम भगवंत मान

Bhagwant Mann Investors Summit: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के समापन पर उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास के लिए हर संभव सहयोग और रियायतें देने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन में कई सत्रों के जरिए निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा हुई.

ADVERTISEMENT

Bhagwant Mann Investors Summit
Bhagwant Mann Investors Summit
google news

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 15 मार्च को एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में तीन-दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के अंतिम दिन उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए उद्योग के लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग और रियायतों का भरोसा दिया. वैश्विक और राष्ट्रीय निवेशकों की मजबूत साझेदारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस सम्मेलन ने औद्योगिक विकास के लिए ऐसा माहौल बनाया है, जो राज्य की आर्थिक तरक्की को और रफ्तार देगा. उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार सम्मेलन के दौरान दिए गए निवेश प्रस्तावों और प्रोजेक्टों की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए छह महीने बाद समीक्षा सत्र करेगी.