नकली वीडियो के पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है, वीडियो में 1,191 फ्रेम और एक भी मेरे किसी भी शारीरिक लक्षण से मेल नहीं खाते- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि दो स्वतंत्र फोरेंसिक रिपोर्टों ने कथित फर्जी वीडियो विवाद की सच्चाई उजागर कर दी है. उन्होंने इसे पंजाब की तरक्की और जनता के प्यार से परेशान ताकतों की साजिश बताते हुए डीजीपी पंजाब को वीडियो बनाने, फंडिंग करने और वायरल करने वालों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
भगवंत सिंह मान, फाइल फोटो.
google news

दुनिया भर के पंजाबियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनका सारा सार्वजनिक जीवन लोगों की सेवा और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है और कोई भी सियासी प्रचार, संगत या राज्य के लोगों के साथ उनके रिश्ते को कमजोर नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि दो स्वतंत्र फोरेंसिक रिपोर्टों ने नकली वीडियो विवाद के पीछे की सच्चाई को बेनकाब कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच किए गए 1,191 फ्रेमों में से एक भी फ्रेम उनके चेहरे, कद, शारीरिक बनावट या दिखावट से मेल नहीं खाता.