2 साल की दूरी और 7 फेरों का दर्दनाक अंत... मायके में रह रही पत्नी को मारकर विजय ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, फिर ये वहज आई सामने
Gujarat Crime News: गुजरात के भावनगर में घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. दो साल से मायके में रह रही पत्नी पर पति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Gujarat Crime News
Bhavnagar Murder Case: गुजरात के भावनगर जिले में पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू झगड़े का खौफनाक अंत हो गया. दरअसल, यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर उसकी हत्या कर दी. मामला भावनगर जिले के गरियाधार शहर के बेला रोड इलाके का बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने फिलहाल आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है. इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी सनसनी फैली हुई है.