ढाई महीने से बंद भिमाशंकर मंदिर, हेलीकॉप्टर से आए BJP सांसद निशिकांत दुबे के लिए खुले दरवाजे! प्रशासन को खबर नहीं!
पुणे के प्रसिद्ध भीमाशंकर मंदिर में आम भक्तों के लिए पिछले ढाई महीने से दरवाजे बंद हैं, लेकिन भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लिए नियम तोड़कर मंदिर खोल दिया गया. शनिवार को वे परिवार के साथ हेलीकॉप्टर से दर्शन करने पहुंचे, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है.
ADVERTISEMENT

Bhimashankar Temple controversy
Bhimashankar Temple: महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल भिमाशंकर मंदिर इन दिनों विवादों में घिर गया है. मंदिर में निर्माण कार्य के कारण पिछले करीब ढाई महीने से आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद हैं. इसके बावजूद भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के लिए मंदिर के दरवाजे खोल दिए जाने का मामला सामने आया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है.