'शरीर कांप रहा था…मैं बोल नहीं पा रही थी’ Air India की फ्लाइट मिस करने वाली भूमि चौहान ने बताया वो पल जब जिंदगी बदल गई!
Bhoomi Chauhan Air India: अमहमदाबद में क्रैश हुई फ्लाइट में गुजरात के भरूच की रहने वाली भूमि चौहान को भी जाना था. लेकिन 10 मिनट देर से आने के कारण उनकी फ्लाइट मिस हो गई. इसी वजह से उनकी जान बचा गई.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे
Bhoomi Chauhan Air India: ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’ ये कहावत गुजरात की 'भूमि चौहान' पर बिल्कुल सटीक बैठती है. भरूच की रहने वाली भूमि चौहान अगर सिर्फ 10 मिनट लेट नहीं होतीं, तो गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही उस एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार होती. लेकिन किस्मत कहें या ऊपर वाले की कृपा, उनकी फ्लाइट मिस (bhumi chauhan miss flight) हो गई और इसी चूक ने उनकी जान बचा ली.