बिहार में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री! जानिए यूपी और दिल्ली-NCR में कब होगी पहली बारिश
देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. 11 जून को इसने बिहार के पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते राज्य में समय पर दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून झारखंड पहुंचेगा, जबकि उत्तर प्रदेश में इसके 18 से 30 जून के बीच अलग-अलग चरणों में पहुंचने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

Monsoon Alert
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में पहुंच चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 11 जून को मॉनसून ने बिहार के कुछ हिस्सों में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज करा दी है. इसके साथ ही कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के बचे हुए इलाकों में भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है.