बिहारी टार्जन के नाम से सेंसेशन बने राजा यादव, रफ्तार इतनी तेज कि पलक झपकते ही थार भी रह जाती है पीछे
Raja Yadav Viral Videos: राजा यादव के वायरल वीडियो ने उन्हें एक नई पहचान दी है. अब लोग उनकी प्रतिभा को पहचानने लगे हैं और कई यूजर्स का मानना है कि उन्हें बॉलीवुड और भोजवुड में काम मिलना चाहिए.
ADVERTISEMENT

Raja Yadav Videos: बिहार के पश्चिम चंपारण के छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले राजा यादव खुद को ‘बिहारी टार्जन’ कहते हैं. वे सोशल मीडिया पर तूफान की तरह छा गए हैं. सिंपल से दिखने वाले राजा की दौड़ने की स्पीड इतनी है कि उसे कारों से मुकाबला करते देखा जा सकता है. वे स्कॉर्पियो और थार जैसी गाड़ियों को भी अपनी दौड़ में पीछे छोड़ देते हैं. बिना किसी कोच या विशेष ट्रेनिंग के, राजा यादव अपने गांव की गलियों में दौड़ते हुए ऐसी मेहनत कर रहे हैं कि उनकी कहानी इंटरनेट पर लाखों लोगों को मोटिवेट कर रही है.