झारखंड: दो सगी बहनों से शादी करने वाले भाजपा नेता की मौत, बहन ने लगाए गंभीर आरोप! पुलिस भी रह गई दंग

धनबाद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध मौत हो गई. उन्होंने दो सगी बहनों से शादी की थी. दूसरी पत्नी संग शॉपिंग से लौटने पर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद उनकी लाश मिली.

ADVERTISEMENT

BJP leader death
BJP leader death
google news

झारखंड के धनबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां भाजपा के एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों का आरोप है कि अमृत दास की हत्या उनकी दोनों पत्नियों ने मिलकर की है.