हाथ में कटोरा, बासी रोटी...सड़क पर भिखारी बनकर क्यों घूम रहे हैं करोड़ों की संपत्ति वाले BJP MLA

घाटकोपर ईस्ट से भाजपा विधायक और दिग्गज रियल एस्टेट कारोबारी पराग शाह देश के सबसे अमीर जनप्रतिनिधियों में शुमार हैं, जिनकी कुल संपत्ति 5,000 करोड़ से अधिक है.

ADVERTISEMENT

बीजेपी MLA
बीजेपी MLA
Google CTA

एक हाथ में झाड़ू, दूसरे हाथ में फटा हुआ थैला और शरीर पर एक साधारण भिखारी की वेशभूषा- सड़क पर चलते इस शख्स को पहली नज़र में देखकर कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता था कि यह कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि मुंबई के घाटकोपर ईस्ट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के करोड़पति विधायक पराग शाह हैं.