Shesh Bharat: 45वीं सालगिरह पर चंद्रबाबू ने पत्नी भुवनेश्वरी को कहा ‘भु’, फिर लिख दी दिल की बात

बीजेपी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने के लिए विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान किया है. हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी मिली है. स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह मिली है.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
Google CTA

हो सकता है जिनकी पत्नियों के नाम पूजा या पूनम होते होंगे, उनके पति घर में प्यार से पू पुकारा करते होंगे. जिनके नाम रश्मि हैं, उनके पति रेशू और जिनके नाम वंदना हैं, वो वंदू पुकारते होंगे. अब पता चला कि देश के ताकतवर नेताओं में से एक चंद्रबाबू नायडू अपनी पत्नी भुवनेश्वरी को प्यार से ‘भू’ यानी Bhu पुकारते हैं. जो पुकार घर में सुनी जाती है, उसी नाम से सारे जमाने के सामने चंद्रबाबू नायडू ने भुवनेश्वरी को पुकार दिया. हर सेकंड दुनिया जहां की खबरों से भरे X पर प्यार से भरे दो पोस्ट नजर आए. पहली पोस्ट नारा भुवनेश्वरी ने लिखी. दूसरी पोस्ट उसी के जवाब में चंद्रबाबू नायडू ने लिखी. शादी की 45वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने चंद्रबाबू और भुवनेश्वरी कपल X पर आए.