भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने हिरासत में लिया BSF जवान, सामने आई ये बड़ी जानकारी

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने गलती से बॉर्डर पार गए बीएसएफ जवान को हिरासत में ले लिया है. बीएसएफ सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की कार्रवाई का जवाब माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने गलती से बॉर्डर पार गए बीएसएफ जवान को हिरासत में ले लिया है. बीएसएफ सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक, पंजाब के फिरोजपुर में किसान की गार्डिंग में लगे बीएसएफ का जवान IB (इंटरनेशनल बॉर्डर) से आगे निकल गया. पाक रेंजर्स ने BSF के जवान को पकड़ लिया है.