BREAKING: नागपुर में बड़ा हादसा, बारूद फैक्ट्री में विस्फोट से 15 की मौत, 18 की हालत नाजुक, आसमान तक उठीं आग की लपटें

नागपुर के काटोल में 'SBL एनर्जी' बारूद फैक्ट्री में शनिवार को बड़ा धमाका हुआ. इस हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई और 18 घायल हैं. धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.

ADVERTISEMENT

nagpur
nagpur
google news

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां काटोल इलाके में स्थित एक बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया. इस हादसे में अब तक 15 मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि 18 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कई की हालत नाजुक बनी हुई है.