'पाक ने समझौते का खुला उल्लंघन किया..', सीजफायर पर भारत का सख्त रुख, कार्रवाई के आदेश
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया. इसको लेकर विदेश मंत्रालय ने रात करीब 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पिछले कुछ घंटों से इस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Vikram Misri
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया. इसको लेकर विदेश मंत्रालय ने रात करीब 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पिछले कुछ घंटों से इस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है. भारतीय सेना कार्रवाई कर रही है और इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है. ये अतिक्रमण पाकिस्तान की तरफ से किया जा रहा है. हमारा मानना है कि पाकिस्तान ठीक से समझे और इस पर तुरंत कार्रवाई करें. सेना ने इस स्थिति पर नजर रखी हुई है और सेना को ठोस और सख्त कदम उठाने के आदेश दे दिए गए हैं.